बरखेड़ा। भगवान राम प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर नगर पंचायत बरखेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे कार्यक्रम में विद्युत विभाग स्वास्थ्य विभाग बाल पोषाहार विभाग सहित डूडा विभाग के काउंटर लगे जिन काउंटरों पर संबंधित विभाग के कर्मचारियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा दीप प्रज्वलित करके बताया गया कि आज पूरा देश खुशी से झूम रहा है पूरे देश में खुशी का माहौल है क्योंकि राम लाल आज 500 वर्षों के बाद अपने घर में विराजमान हुए हैं आज के ही दिन से पूरे देश में रामराज शुरू हो गया है देश के साथ-साथ विदेश में भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को टेलीविजन के जरिए लोग देख रहे हैं वह दिन अब दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनने वाला है उसे विश्व गुरु बनने से संसार की कोई ताकत नहीं रोक सकती नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल द्वारा क्षेत्रीय विधायक को अंग वस्त्र भेंट कर राम दरबार का स्मृति चिन्ह भेंट किया इस अवसर पर लक्ष्मीकांत भोजवाल हरिओम भॊजपाल ताराचंद भोजवाल रचना सक्सेना प्रवेश जोशी मोहम्मद इलियास मोहम्मद इमरान आदि नजन एवं सभासद मौजूद रहे।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…