Advertisement

Categories: home

भगवान श्री राम के आगमन पर जगह-जगह भजन-कीर्तन और भंडारे का किया गया आयोजन।

पीलीभीत।500 साल बाद आज वह ऐतिहासिक शुभ दिन देखने को मिला है, जब भगवान श्री राम अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए आज पीलीभीत नगर भी पीछे नहीं रहा। सुबह से ही मंदिरों में भगवान श्री राम के आगमन पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही मंदिरों में सुंदरकांड, श्री हनुमान चालीसा और राम भजनों का दौर चला।

इसी क्रम में निरंजन कुंज कॉलोनी में स्थित माता के मंदिर में अध्यापिका श्रीमती अनिता जोशी, डॉ नीलेश कटियार,एडवोकेट प्रसेनजीत सिंह, सुशील कुमार शर्मा ने हवन और भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखी। लोगों ने मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर अपने आप को उस पल का साक्षी बनाया। इसी दौरान एडवोकेट प्रसेनजीत सिंह द्वारा अपनी स्वर्गवासी दादी की स्मृति में निर्मित कमरे का शिलान्यास किया गया।

आज का दिन जिसका कई पीढ़ियां सदियों से इंतजार कर रही थीं,वह आज पूरा हो गया। कइयों की आंखें इस सपने को साकार होता नहीं देख सकीं। उनका बलिदान आज साकार होता नजर आया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का दाता लगा रहा।
आज मंदिरों और प्रतिष्ठानों में भगवान श्री राम का विधि विधान से पूजन पाठ किया गया। सुंदरकांड का आयोजन किया गया हवन पूजन कराया गया। कई जगह हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया। इस अवसर पर धार्मिक भजनों पर लोग जमकर झूमे। भगवान श्री राम के जयकारे से आकाश गुंजायमान हो गया। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कई जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। गली मोहल्लों में भी प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया।

Express views

Recent Posts

कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी ने दिए अहम निर्देश, चार जिलों की होगी एकीकृत निगरानी

बरेली। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न…

7 hours ago

दंपति को ट्रक ने रौंदा, उपचार के दौरान पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

बरखेड़ा/पीलीभीत। क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी एक दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे…

7 hours ago

एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया इंटरनेशनल टाइगर डे, बच्चों ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

बरखेड़ा, पीलीभीत। एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल, बरखेड़ा में बुधवार को इंटरनेशनल टाइगर डे 2026…

7 hours ago

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन

बरखेड़ा/पीलीभीत। सावन मास में क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक…

7 hours ago

सिटी मजिस्ट्रेट के विदाई सम्मान समारोह पर दी गई भावभीनी विदाई

पीलीभीत। जनपद में लम्बे समय से तैनात नगर मजिस्ट्रेट  विजय वर्धन तोमर के स्थानांतरण एवं…

15 hours ago

जनसमस्याओं को लेकर NSUI ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत । विकास खंड मरौरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द की वर्षों…

15 hours ago