बरेली । अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह द्वारा अवगत कराया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 25 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश है। अतः राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम जनपद के समस्त स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं में गतिविधियों एवं मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आगामी 24 जनवरी को मनाया जायेगा।
समस्त कार्यालयों में 25 जनवरी को 11.00 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाये।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन जनपद के स्कूलों व शैक्षणिक संस्थाओं में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम‘‘ ‘‘Nothing like voting, I vote for sure‘‘ के विषय पर विभिन्न गतिविधियां यथा- निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, ड्राइंग और क्विज प्रतियोगिता आदि का आयोजन सुनिश्चित किया जायेगा। जनपद के समस्त कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के उल्लिखित निर्देशों के अनुसार आयोजन किया जाये और आयोजित कार्यक्रमों में अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता की शपथ दिलायी जायेगी।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…