बरेली । सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन सचिवों को भारी पड़ गया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आदेश पर डीडीओ ने तीनों सचिवों को निलंबित कर दिया।
इसमें भदपुरा विकास खंड के सुशील कुमार, रामनगर विकासखंड के अंकित कुमार और दमखोदा विकासखंड के ऋषभजित की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर डीएम तीनों को निलंबित करने के आदेश दिए थे। इसके बाद जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने तीनों को निलंबित कर दिया।
उन्होंने बताया कि अंकित मुरादाबाद जिले से संबद्ध चल रहे हैं। ऐसे में वह निलंबन अवधि में भी मुरादाबाद से ही अटैच रहेंगे। सुशील को आलमपुर जाफराबाद और ऋषभजित को मझगवां विकासखंड से संबद्ध कर दिया गया है। जांच कर चार्जशीट दी जाएगी। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। अभी निलंबित किए गए सचिवों के स्थान पर किया अन्य को तैनात नहीं किया गया है।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…