बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी निवासी रामऔतार की किराने की दुकान मे बीती रात अज्ञात चोरो ने पीछे से दुकान मे नकब लगाकर 8 लाख की नगदी सहित लाखो सामान का किराने का सामान समेट लिया और चोरी की घटना का अंजाम दिया वही दुकान स्वामी ने बताया की आज सुबह गांव के व्यक्ति के द्वारा बताया गया की पीछे से दुकान कटी हुई है। जब दुकनदार स्वामी ने दुकान खोल कर देखा तो सारा सामान बिखरा था। और आठ लाख की नगदी गल्ले से गायब थी। वही जब दुकानदार स्वामी ने पीछे गन्ने के खेत मे देखा तो तेल के पीपे और साबुन आदि सामान पडा था। वही दुकनदार स्वामी बिरोधी पार्टी के ऊपर चोरो का शक जता रहा है। वही सबसे बड़ी बात यह है। कि चोर दुकनदार स्वामी का ऊधार खाता भी उठा ले गये वही गांव के लोगो ने बताया है। की दुकनदार स्वामी के ऊपर लोगो का 40 लाख रूपयो का कर्जा भी है। फिलहाल चोरी की घटना गाव के लोगो को हजम नही हो रही है। वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। खबर लिखे जाने तक दुकनदार स्वामी ने पुलिस को तहरीर नही दी है।
वहीं एसएचओ बरखेड़ा मृदुल कान्त शुक्ला ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जायेगी।
बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…
बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…
बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…
बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…