बरेली । मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आज जिले में कई जगह मतदाता जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मतों का उपयोग कर इस महापर्व के साक्षी बनने के लिए जागरूक किया गया। इसी कड़ी में राजकीय इंटर कॉलेज मैदान के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई।
बरेली कॉलेज में हुए मतदाता दिवस के मौके पर बीएलओ को भी सम्मानित किया गया। डीएम रविन्द्र कुमार के निर्देश पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर अधिक से अधिक लोगों को शपथ दिलाई गई और लोकसभा चुनाव में पहली बार वोटिंग करने वाले युवाओं को पहचान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। डीएम रविंद्र कुमार के निर्देशन में शहर से लेकर देहात के सभी शिक्षण संस्थाओं में स्लोगन निबंध लेखन और जागरूकता रैली के भी निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि चुनाव में अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…