Advertisement

home

जनप्रतिनिधियों की विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक।

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में समन्वय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। बैठक में सड़कों, विद्युत, स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड, गौवंश संरक्षण आदि विषयों पर जनप्रतिनिधियों को सम्बंधित अधिकारियों द्वारा व्यापक जानकारी दी गई।
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि शिक्षा के अधिकार के तहत जनपद के इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पात्र बच्चों को एडमिशन दिलवाया जाये तथा योजना का प्रचार-प्रसार व्यापक रुप से कराया जाये।
विधायक डीसी वर्मा ने अधीशासी अभियंता पीडब्लूडी से कहा कि आपके विभाग द्वारा हमारे क्षेत्र में कई जगहों पर रोड बनायी जा रही हैं उनके आरम्भ और अंत में जंपिंग कर दिया जाता है, जिससे दुर्घटनाएं होती है। उन्होंने कहा कि रोड के आरम्भ और अंत में मिट्टी डालकर ढाल दिया जाये, जिससे दुर्घटना ना हो।
विधायक कैण्ट ने कहा कि बदायूं की बसों के लिये करगैना फाटक तक कोई भी स्थान चिन्हित कर बसों के रुकने की व्यापक व्यवस्था की जाये, जिससे आवागमन में परेशानी ना हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर पशु संरक्षित किये जायें। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गौशालाओं के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति को जाना। जिस पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में 30 गौशालाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा 27 गौशालाएं अभी निर्माणाधीन है।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

10 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

14 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

14 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

2 days ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago