Advertisement

मंत्री ने की अधिकारियों के साथ बैठक, दिए निर्देश।

बरेली । मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह ने आज जिलाधिकारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी
के साथ नगर निगम क्षेत्र के संजय नगर मोहल्ला में दिनांक 24 जनवरी को साड़ के मारने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की घटना के सम्बन्ध में बैठक सर्किट हाउस में करी।
मंत्री ने निर्देश दिए कि इस तरह की घटनायें जिले की छबि खराब होती हैं। अतः इस प्रकार के मामलों में कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये। साथ ही मृतक के परिवारजनों को यथाशीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाये।जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से समस्त ग्राम प्रधान एवं नगर आयुक्त के माध्यम से सभी पार्षदो से सम्पर्क स्थापित किया जाये ताकि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्यवाही हो और जन-जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके। गांव में लोग अपने स्तर से छोटी-छोटी गौशाला स्थापित कर उसमें गौवंश रखें, ऐसे प्रयास कराये जायें।
मंत्री ने कहा कि विधायकगणों से विधायक निधि के माध्यम से गौशाला बनवाये जाने हेतु अनुरोध किया जाये।मंत्री द्वारा स्वयं भी अपनी विधायक निधि से अपेक्षित सहयोग किये जाने हेतु कहा गया।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

10 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

14 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

14 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

2 days ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago