Advertisement

home

बरेली में नहीं रुक रहीं महिलाओं की हत्याएं,अब तक कई महिलाओं की हो की हो चुकी है हत्या।

बरेली।यूपी के बरेली में महिलाओं की हत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब तक एक दर्जन महिलाओं की हत्या हो चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ खाली है। हाल ही में कैंट में एक युवती का शव मिला था और आज नेशनल हाइवे किनारे एक युवती का शव मिला है। युवती के हाथ पैर बंधे हुए है। पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है कि हत्या कही और की गई है और शव को यहां फेंका गया है। दोनो ही युवतियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सीबीगंज में हाइवे किनारे मंगलवार को युवती का शव चादर में लिपटा मिला। हाथ-पैर बंधे हुए थे। सूचना पर एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ व इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम और डॉग स्कावयड की टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक जांच में पता चला हत्या कही और करके शव हाइवे किनारे फेंका गया है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सीबीगंज क्षेत्र स्थित परधौली गांव के पास हाइवे किनारे एक युवती का शव बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवती की उम्र करीब 25 साल है। नीले रंग की जींस पहनी है। शव के हाथ पैर बंधे हुए है अभी युवती की पहचान नहीं हो पाई है। प्राथमिक जांच में पता चला कि हत्या करके शव को हाइवे किनारे फेंक दिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक, डॉग स्कावयड की टीम ने जांच पड़ताल की है।
इंस्पेक्टर सीबीगंज राधेश्याम ने बताया कि युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। आसपास के जिलों में सूचना मांगी गई है कि दो या तीन दिन में कोई गुमशुदगी दर्ज की गई है या नहीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

10 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

14 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

14 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

2 days ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago