Advertisement

home

पीसीएस की तैयारी कर रहें युवक का पेड़ से लटका मिला निवस्त्र शव, मचा हड़कंप।

बरेली । पीसीएस की तैयारी कर रहें युवक का पेड़ पर संदिग्ध परिस्तिथियो मे लटकते हुए मिला शव,युवक ने कल रात अपने पापा को किया को किया था फ़ोन सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जाँच मे जुटी।

जानकारी के मुताबिक हाफ़िज़गंज थाना क्षेत्र के परेवा कूर्मियान गांव निवासी चंद्रपाल गंगवार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद दिल्ली मे रहकर पीसीएस की तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि कल उसके बेटे का फ़ोन आया था। वो अपने घर आना चाहा रहा था उसने कॉल पर कहाँ कि घर आने के लिए उसके पास रूपए नहीं है, जिसके पास उसने अपने बेटे के अकाउंट मे 1500 रूपए डाले, उसके थोड़ी देर बाद उसके बेटे का कॉल फिर उसके पास आई इस बार उसका बेटा काफ़ी घबराया हुआ था और उसने घबराते हुए कहाँ कि कुछ लोग ने उसको पकड़ लिया है और वो मुझे फंदे से लटका रहें है यह बोलकर उसके बेटे की कॉल कट गयी। जिसके बाद वो बहुत घबरा गया उसने यह बात अपने परिवार और गांव के प्रधान को बताई जिसके बाद सुबह वो अपने बेटे के पास दिल्ली जाने के लिए निकल ही रहें थे कि तभी उसको सूचना मिली कि उसके बेटे का निर्वस्त्र शव गांव काशी धरमपुर मे पेड़ से लटका हुआ है।

सूचना मिलते ही चंद्रपाल गंगवार अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा बेटे का निर्वस्त्र शव देख परिवारवालों के होश उड़ गए उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया, सूचना पर पहुँची पुलिस ने गहनता से जाँच की जिसमे पुलिस को मृतक का बैग और कपडे कुछ दूरी पर सरसो के खेत मे पड़े मिले पुलिस को कॉपी मे एक सुसाइड लेटर भी मिला है जिससे युवक की मौत की गुत्थी उलझ गयी है, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँची और जाँच मे जुटी, पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जाँच मे जुट गयी है

सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी ने बताया कि पुलिस को सुबह एक लड़के का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिवारवालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी मृतक दिल्ली में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रहा था

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

10 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

13 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

14 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

2 days ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago