Advertisement

Categories: home

DM बोले पंचायत सहायक ग्रामीणों को देंगे दिशा एप की जानकारी

  • अभियान चलाकर नंदियों को पकड़ने के भी दिये निर्देश

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास के सफल क्रियान्वयन एवं दिशा बरेली की ‘एप‘ तथा निराश्रित गोवंश के संरक्षण के संबंध में बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास हेतु टीवी स्थापित नहीं हैं वहां निर्धारित फण्ड से क्रय कर टीवी स्थापित कराये जायें। यह ध्यान रखा जाये कि टीवी मुवेबल स्टैण्ड पर स्थापित हों, जिससे एक क्लास से दूसरी क्लास में सहजता से ले जाया जा सके और विद्यालय के समस्त बच्चों को स्मार्ट क्लास का लाभ मिल सके। जिन विद्यालयों के टीवी वर्तमान में खराब हो उन्हें अगले तीन दिन में ठीक कराया जाये।
विद्यालय के बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से अच्छी शिक्षा उपलब्ध करायी जाये इसके अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि विद्यालय प्रांगण में स्थापित आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त टीवी पर ही हेल्थ और न्यूट्रीशियन व पर्सनल हाईजिन सम्बन्धी वीडियो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा धात्री महिलाओं को अनिवार्य रुप से दिखाया जाये और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाये।
जिलाधिकारी ने समस्त एडीओ पंचायत को निर्देश दिये कि विद्यालयों की टीवी पर ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, उनकी पात्रता, व्यक्तिगत स्वच्छता, अपने आस-पास की साफ सफाई, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरुषों तथा समय-समय पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा विशेष अवसरों जैसे स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस आदि पर दिये जाने वाले उद्बबोधनों को दिखाया जाये, जिससे लोगों में सकारात्मक आये और वह उनसे प्रेरणा ले सकें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह बाद सभी से प्रमाण पत्र लिया जायेगा कि यह सभी गतिविधियां गांव में आरम्भ हुई या नहीं।
जिलाधिकारी ने दिशा एप का लाभ आमजन को देने के लिये जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को  निर्देश दिये कि वे ब्लाक के कम्प्यूटर आपरेटरों/पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दें, जिसमें उन्हें स्क्रीन शेयर के माध्यम से एप का वीडियो दिखाना बताएं, जिसके बाद कम्प्यूटर ऑपरेटर/पंचायत सहायक द्वारा ग्रामीणों को यह एप दिखाकर बताया जाये इसमें सरकार की योजनाएं व पात्रताओं का विस्तृत विवरण है। सभी लोग उसे देखें और डाउनलोड करें तथा जिस योजना हेतु पात्र हैं उसके लिये आवेदन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि दिशा एप अधिकांश संख्या में डाउनलोड करवाया जाये।
जिलाधिकारी ने गोवंश संरक्षण पर बल देते हुये निर्देश दिये कि गौशालाएं बनाने हेतु भूमि की आवश्यकता रहती है, ऐसे में प्रधान, एडीओ पंचायत गांव में उपलब्ध सरकारी जमीन की जानकारी उपलब्ध करायें जहां रोड और आस-पास विद्युत की सुविधा उपलब्ध हो।
अभियान चलाकर पहले नंदियों को पकड़ा जाये और उन्हें नंदी गौशालाओं में सरंक्षित किया जाये। तदोपरांत अन्य निराश्रित गौवंशों को संरक्षित किया जाये। उन्होंने कहा जो लोग अपने पालतू पशुओं को दूध निकालकर छोड़ देते हैं उन्हें नोटिस देते हुये सचेत किया जाये यदि फिर भी नहीं मानते हैं तो पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाये।

Express views

Recent Posts

कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी ने दिए अहम निर्देश, चार जिलों की होगी एकीकृत निगरानी

बरेली। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न…

5 hours ago

दंपति को ट्रक ने रौंदा, उपचार के दौरान पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

बरखेड़ा/पीलीभीत। क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी एक दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे…

5 hours ago

एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया इंटरनेशनल टाइगर डे, बच्चों ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

बरखेड़ा, पीलीभीत। एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल, बरखेड़ा में बुधवार को इंटरनेशनल टाइगर डे 2026…

5 hours ago

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन

बरखेड़ा/पीलीभीत। सावन मास में क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक…

5 hours ago

सिटी मजिस्ट्रेट के विदाई सम्मान समारोह पर दी गई भावभीनी विदाई

पीलीभीत। जनपद में लम्बे समय से तैनात नगर मजिस्ट्रेट  विजय वर्धन तोमर के स्थानांतरण एवं…

13 hours ago

जनसमस्याओं को लेकर NSUI ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत । विकास खंड मरौरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द की वर्षों…

13 hours ago