Advertisement

home

किसानो की मांगो को लेकर आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे:अरुण राठी

बरेली ।मीरगंज तहसील मे शनिवार को भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक के नेताओं ने किसानो की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसान यूनियन ने सिंधौली चौराहे से लेकर तहसील तक पैदल मार्च किया। इस दौरान बड़ी संख्या मे पुलिस फ़ोर्स उपस्थित रही किसान यूनियन के नेताओ ने मुख्यमंत्री के नाम का एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

मण्डल अध्यक्ष अरुण राठी ने कहाँ कि किसान इस सरकार मे भी परेशान है।किसानों की समस्या यहाँ राजस्व विभाग के अधिकारी नही सुन रहे है राशन कार्ड के लिए किसान भाई महीनों से चक्कर लगाकर परेशान है लेकिन पूर्ति विभाग किसानों का राशन कार्ड नही बना रहा है ।जिस कारण किसान बहुत परेशान है ।तहसील क्षेत्र के मे सरकारी जमीनो पर कब्जे कर रखे है लगातार इसकी शिकायत तहसील के अधिकारियों से की पर अभीतक कोई कार्यवाही नही की गई है ।केंद्र सरकार ने जो बजट घोषित किया है।उसमें किसानों के बारे मे कुछ नही सोचा गया किसानों की आय डबल छोड़ो किसान अगर ज़िंदा रह जाये तो यह ही बहुत बड़ी बात है,किसानो की फसल को आवारा पशुओं द्वारा बर्वाद किया जा रहा है इतनी ठंड होने के बाद भी किसान रात मे खेत पर रहकर आवारा पशुओं से अपने खेत मे होने वाली फसल को रखा रहा है।

जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार ने बताया कि सरकार ने कहाँ था कि इस सरकार मे किसानो की आय डबल हो जाएगी लेकिन किसान की आए पहले से भी कम हो गयी है डीजल ओर खाद पर रुपये बढ़ गए ,गन्ने के मूल्य मे 20 रुपये का इजाफा करके सरकार ने किसान के साथ धोखा करने का कार्य किया है हर सरकार में किसानों को ठगा गया है आज यहाँ 500 से लेकर 600 किसान इकठ्ठा हुए है अगर हमारी मांगे नही मानी गयी तो सैकड़ों की संख्या मे किसान यहाँ इकठ्ठा होंगे तहसील के अंदर पैर रखने की जगह भी नही होगी।

Express views

Recent Posts

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

7 hours ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

1 day ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की…

1 day ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

1 day ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

1 day ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

2 days ago