बरेली । मीरगंज तहसील के थाना शाही क्षेत्र के सिहौर गांव का मामला
जिले में आवारा सांडों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग पर आवारा सांड आफत बन कर टूट पड़ा। उसने बुजुर्ग को अपने सीगों से उठाकर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना शाही क्षेत्र के सिहौर गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग जागनलाल दोपहर चार बजे के समय धूप में बैठे हुए थे। इस दौरान वहां एक आवारा सांड आया। जिसने उनको देखते ही उन पर हमला बोल दिया। अपने सीगों से उठाकर उन्हें पटकना शुरू कर दिया। वह तब तक पटकता रहा जब तक उनकी मौत न हो गई।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…