Advertisement

home

जेई, प्रधान और सचिव ने दो लाख का किया गबन, वसूली का आदेश

  • हैंडपंप रिबोर के नाम पर खेल, प्रधान दोषी

बरेली । मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुरगांवा मुस्तकिलन में कराए गए विकास कार्याें में 192389 रुपये का गबन जांच में पकड़ा गया है। डीपीआरओ ने जेई, प्रधान और सचिव से वसूली के लिए आदेश दिया है। ग्राम प्रधान से 64130 रुपये, पंचायत सचिव से 64130 और जेई से 64129 की वसूली की जाएगी।
प्रधान-सचिव और लघु सिंचाई विभाग के जेई सात दिन के अंदर रकम जमा करने के आदेश दिए हैं। सात दिन में रकम जमा न करने पर आरसी के साथ एफआईआर भी दर्ज होगी।
हैंडपंप रिबोर के नाम पर खेल, प्रधान दोषी
बरेली । रामनगर के गांव बराथानपुर में प्रधान रीता देवी ने हैंडपंप रिबोर और साफ-सफाई के नाम पर करीब 6.63 लाख की ग्राम निधि हजम कर ली। संयुक्त टीम की जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई। डीएम ने प्रधान को नोटिस जारी कर 15 दिन में सबूत के साथ जवाब दाखिल करने को कहा है।
जवाब संतोष जनक न मिलने पर प्रधान के अधिकार सीज कर दिए जाएंगे
ग्राम पंचायत का संचालन तीन सदस्यीय समिति को सौंपा जाएगा। डीएम द्वारा तय टीम ने जांच की तो पता चला कि गांव में हैंडपंप रिबोर बिना किए ही 3.25 लाख की रकम निकाली गई। सफाई के नाम पर 2.52 लाख निकाली गई। जबकि गांव में साफ-सफाई नहीं कराई गई। टेंडर के विज्ञापन के नाम पर गलत तरीके से करीब 85 हजार की रकम निकाली गई।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

9 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

13 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

13 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

2 days ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago