बरेली। इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने एक बार फिर से देश में चल रहे कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है।. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। तौकीर रजा ने कहा है कि बाबरी मस्जिद को शहीद किया गया है और 3000 हजार और मस्जिदों की लिस्ट बनाई जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ASI, कोर्ट और सरकार पर अब उन्हें भरोसा नहीं रहा है।
तौकीर रजा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करने को कहा है. उन्होंने पूरे देश के मुसलमानों से भी अपील की है कि वह भी उनका साथ दें और शुक्रवार को जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लें. इस दौरान मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि देश में रोजाना मस्जिदों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। ज्ञानवापी का हाल सबके सामने है लेकिन कई मस्जिदें हैं जिन्हे तुड़वाया गया है. इसी वजह से पूरी दुनिया में देशा का कानून बदनाम हो रहा है।
ज्ञानवापी नहीं होने देंगे शहीद
तौकीर रजा ने कहा कि बाबरी मस्जिद को शहीद कर दिया है लेकिन वह ज्ञानवापी को शहीद नहीं होने देंगे।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद पर जो बेईमानी की गई है, वही जुल्म अब ज्ञानवापी के साथ करने जा रहे हैं।इस दौरान मौलाना ने मथुरा की शाही ईदगाह का भी जिक्र किया. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सब 80/20 का खेल चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबरी और ज्ञानवापी के अलावा पूरे देश में तीन हजार मस्जिदों की लिस्ट बनाई गयी है।
पीलीभीत। जनपद में लम्बे समय से तैनात नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के स्थानांतरण एवं…
पीलीभीत । विकास खंड मरौरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द की वर्षों…
पीलीभीत।आगामी पावन सावन माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था, शांति और सांप्रदायिक…
पूरनपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला बमनपुरी निवासी महेंद्र पासवान के सुपुत्र मनीष पासवान ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल…
पीलीभीत। श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…
बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की…