बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 3 फरवरी 2024 को समय करीब एक बजे रात को प्रार्थी की पुत्री बरामदे मे सो रही थी तभी पड़ोस के रहने वाले मुकेश,गुड्डू,हरीश पुत्रगण भूपाली यह सभी प्रार्थी के घर तमंचा लेकर घुस आए और प्रार्थी की लड़की को जबरदस्ती बंधक बनाकर तमंचा टेक्कर मुंह कपड़े से बांध कर अपहरण कर ले गए।जब शोर शराबा की आवाज हुई तभी प्रार्थी की पत्नी दौड़कर आई तब तक उक्त लोग मेरी लड़की को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठा लिया जब प्रार्थी की पत्नी ने दौड़कर पकड़ना चाहा तभी उनमें से किसी ने तमंचे से फायर कर दिया जिससे प्रार्थी की पत्नी बाल बाल बच गई डरकर घर में भाग आई घर में रखा मॉल जेवर और पचास हजार रुपए गुड्डू ने चुरा लिए फिर प्रार्थी की पत्नी ने पड़ोस में जाकर कुछ लोगो को बताया उस समय प्रार्थी घर पर नहीं था वह मोदी फैक्ट्री पीलीभीत में काम करने गया था तथा बेटा शराब फैक्ट्री जंगरोली में काम करने गया था फिर प्रार्थी को सूचना मिली तो प्रार्थी घर आया तो उसी समय घटित घटना के बारे में 112 डायल किया मौके पर पुलिस आई पुलिस ने पीड़ित को बरखेड़ा थाना पर जाने के लिए कहा ।आज सुबह 9 बजे दिन में मुकेश के पिता भुपाली राम से उस घटना के बारे में कहा भुपाली राम इतनी बात सुनते ही मार पीट और जान से मारने की धमकी देने लगा ।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…