बरेली/मीरगंज : शाही के गांव सिहौर में सांड़ के हमले में जागनलाल की मौत के मामले में एडीओ पंचायत राजीव शर्मा की तरफ़ से प्रधान मीना देवी और सचिव श्रीपाल गंगवार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव सिहौर निवासी जागनलाल (65) शनिवार दोपहर दरवाजे पर बैठ कर धूप सेंक रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे सांड ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को जागनलाल के बेटे राम आसरे, देवेंद्र पाल और प्रदीप कुमार ने एडीओ पंचायत राजीव शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पिता जागन लाल की आवारा सांड के हमले से मौत हो गई।
प्रधान मीना देवी और ग्राम सचिव श्रीपाल गंगवार की लापरवाही से उनके पिता की मौत हुई।
बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…
बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…
पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…
IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों…
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…