पीलीभीत । चोरों ने शहर के बीच बाज़ार में मोबाइल की दुकान में घुसकर 10 लाख रुपए से अधिक के मोबाइल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना का पता चलने पर आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को चौराहे पर ही पुलिस के खिलाफ धरना शुरू कर दिया, और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं एएसपी विक्रम दहिया ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
प्राप्तजानकारी अनुसार,शहर के बल्लभ नगर निवासी कपिल कुमार वर्मा की सुनगढ़ी क्षेत्र के चावला चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने छत से नीचे जाने के लिए बने जीने की दीवार में नकब लगाकर 10 से 12 लाख की कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए। व्यापारी ने मंगलवार को शहर की साप्ताहिक बंदी होने के कारण सुबह दुकान का शटर नहीं खोला था।
दोपहर करीब एक बजे एक ग्राहक को मोबाइल फोन देने के लिए व्यापारी जब अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें दुकान के कुछ मोबाइल फोन गायब दिखे। इसके बाद वह ऊपर छत पर गया तो देखा कि जीने की दीवार को काटा गया था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसपी विक्रम दाहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सीओ सदर प्रतीक दाहिया समेत सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं आक्रोशित व्यापारियों ने शहर में रोजाना हो रही चोरी को घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहे पर ही धरना देना शुरू कर दिया। आरोप था कि घटनाओं के बाद भी पुलिस मौके पर फील्ड यूनिट को नहीं बुलाती है। लगभग आधे घंटे के बाद मौके पर फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। व्यापारियों का कहना है कि शहर में चोरियों की वारदात बढ़ गई है। जिसको लेकर प्रशासन में गम्भीरता नही दिख रही है।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…