Advertisement

Categories: home

डीएम की कार्यवाही के बाद जागा शिक्षा विभाग।

बरेली । डीएम के निर्देश पर बीएसए द्वारा सोमवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कोई भी अध्यापक/अध्यापिका)अनुदेशक/शिक्षामित्र विद्यालय समय में किसी भी कार्यालय में किसी भी कार्य से न जाए। यदि आवश्यक कार्य है तो नियमानुसार अवकाश स्वीकृति के उपरांत ही जाए। विद्यालय समय में कोई भी अध्यापक यदि जनपद/ब्लॉक के किसी भी कार्यालय में उपस्थित पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कटोरतम विभागगीय कार्रवाई की जाएंगी जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे। मंगलवार को मीरगंज खंड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता ने सभी प्रधानाध्यापक/ इंचार्ज प्रधानाध्यापक/ सहायक अध्यापक/अध्यापिका)अनुदेशक/शिक्षामित्र को निर्देश दे दिए कि स्कूल समय में कोई टीचर किसी कार्यालय नही जाए।
आपको बता दें सोमवार को डीएम रविन्द्र कुमार ने अचानक बीएसए ऑफिस में औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जिससे वहां हड़कंप मच गया था।
जिलाधिकारी के निरीक्षण में भुता ब्लाक में तैनात टीचर अभिषेक कुमार को स्कूल से बिना अवकाश पर बीएसए ऑफिस आने पर सस्पेंड करने का आदेश भी दिया। वहीं उन्होंने प्राथमिक की सभी टीचर्स को निर्देश दिये कि वह समय पर स्कूल पहुंचे और छुट्टी के बाद ही जाये, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। स्कूल में पढ़ाई के समय शिक्षक अपना समय केवल विद्यार्थियों को देंगे। इसके इतर यदि कहीं और पाए गए तो तत्काल निलंबित किया जाएगा।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

9 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

13 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

13 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

2 days ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago