बरेली। समाजवादी पार्टी महिलासभा की ज़िलाध्यक्ष शांति सिंह के द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, अभद्रता और अनुशासनहीनता के मद्देनज़र महिलासभा की जिला महासचिव सुश्री ज़ैनब फ़ातिमा ने अपने महासचिव पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, ज़ैनब का कहना है कि, शान्ति सिंह व उनकी सहयोगी महिला साथी पार्टी हित मे लगनशीलता से कार्यरत महिला पदाधिकारियों का लगातार शोषण कर रही हैं, ऐसे में महिलाओं के मध्य काफ़ी आक्रोश है महिला पदाधिकारियों से लगातार अभद्रता किये जाने पर बीते दिनों फरीदपुर विधानसभा अध्यक्ष सोनम मौर्या, बिथरी विधानसभा अध्यक्ष फ़ैज़ बानो, आंवला विधानसभा अध्यक्ष निशा शर्मा तथा बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष श्रीमति सुशीला देवी गंगवार ने भी पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन सबका कहना है कि सम्मान से समझौता स्वीकार नही किया जा सकता। शांति सिंह से आहत होकर एक एक करके समस्त महिलाएं त्यागपत्र सौंप रही हैं, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र मज़बूत व दमदार महिलाओं का अपने पद से इस्तीफ़ा देना महिला सभा की ज़िलाध्यक्ष की पार्टी हित में विभाजनकारी नीतियों, विफ़लताओं व असफ़लताओं को दर्शाता है। ज़ैनब फ़ातिमा ने इस विषय में पत्र लिखकर पार्टी आला कमान को भी अवगत करा दिया है।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…