Advertisement

Categories: home

जिलाधिकारी ने 38वीं जनपदीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं बाल समारोह का किया शुभारंभ।

  • खेल का क्षेत्र भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए आयाम के रूप में हो रहा सिद्ध-जिलाधिकारी

बरेली, 10 फरवरी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य मे आज 38वीं जनपदीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं बाल समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी और उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। आज खेल का क्षेत्र भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए आयाम के रूप में सिद्ध हो रहा है।

जनपद के 15 ब्लाकों सहित नगर क्षेत्र के प्रतिभागियों ने खो-खो, विभिन्न स्तर की दौड़, कबड्डी, गोला फेंक, चक्का फेंक, बैडमिंटन, ऊंची कूद, लम्बी कूद के अतिरिक्त एकांकी, लोक गीत एवं पीटी की टीमों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र सिंह यादव, कार्यक्रम के संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय भानु शंकर गंगवार, सह संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र तौसीफ अहमद सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहें।

Express views

Recent Posts

बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आगाज़, 15 जून से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा ‘योग सप्ताह’

बरेली। "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है" इसी संदेश को जन-जन…

4 hours ago

पति से छुटकारा पाने को पत्नी ने पति पर लगाया मासूम पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप,जांच में शिकायत झूठी निकली।

बरखेड़ा। एक महिला ने अपने पति पर तीन वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने…

1 day ago

विधायक विवेक वर्मा ने बुजुर्गों को कराया भोजन, लिया आशीर्वाद

बरखेड़ा।बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा तथा व्यापार फैंस क्लब बीसलपुर के द्वारा आज  शुक्रवार को दोपहर वृद्धाश्रम…

1 day ago

320 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

  बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

​बरखेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी…

1 day ago

रोहिलखंड बस चालक की मौत पर फूटा ड्राइवरों का गुस्सा, किया चक्का जाम

बरेली।रोहिलखंड क्षेत्र के बस चालक प्रमोद यादव की मृत्यु के बाद चालक समुदाय में भारी…

2 days ago