Advertisement

Categories: home

बजाज चीनी मिल के द्वारा नकद गन्ना खरीद के विरोध में किसानों ने 3 घन्टे मिल में तौल बंद करबायी।

बरखेड़ा।बजाज चीनी मिल के अबैध रूप से नगद गन्ना खरीद के विरोध में किसानों ने 3 घन्टे मिल में तौल बंद करबायी।
पूरी रात चीनी मिल अबैध रूप से नगद गन्ना खरीद करती रही जब इसकी भनक आज सुबह 5 बजे के लगभग बजाज चीनी में गन्ना तुलबाने आये किसानों को लगी तो मिल प्रशासन के अबैध रुप से दूसरे क्षेत्र के गन्ने को नगद खरीदने के विरोध में मिल गेट पर गन्ना की तौल बंद करबा दी।


3 घंटे तक चला किसानों के तौल बंद से मिल प्रशासन हिल गया
आनन फानन में मिल के आलाधिकारी मोके पर पहुंचे किसानों को समझाने का भरपूर प्रायास करते नजर आए।
किसानों का आरोप है बजाज चीनी मिल हम किसानों का भुगतान समय से नही कर पा रही हैं ऐसे में इनके पास नगद खरीदने के लिये पैसा है किसानों का कहना है कि हमारे ही पैसे से मिल प्रशासन नगद गन्ना खरीद रहा है जिसका परिणाम यह होगा कि अभी तो चीनी मिल हमे एक साल बाद पैसा दे रहा बाद में दो साल बाद देगा।
किसानों का यह भी कहना है कि मिल सीधे नगद गन्ना इस लिये खरीद रहा है जोकि इनको गन्ना सस्ता मिल रहा है।


3 घंटे चले इस विरोध को मिल के गन्ना प्रबंधक सुबोध गुप्ता तथा एच् आर हेड आखिलेस्वर उपाध्याय ने किसानों से बातचीत कर तौल को शुरु करबाया। किसान कौशल कुमार निवासी विचपुरी ने बताया की मिल प्रशासन ने आश्वासन दिया हैं कि भविष्य में नगद गन्ना खरीद नही की जाएगी।


पूछे जाने पर जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने बताया कि मिल द्वारा नगद गन्ना खरिदना अबैध हैं मामले जांच करबायी जाएगी दोषी होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
पूछे जाने पर बजाज चीनी मिल के अधिकारियों ने मीडिया को कुछ भी बताने से मना कर दिया।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

8 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

12 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

12 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago