बरेली। फतेहगंज पश्चिमी तालाब, खलिहान, परती गौचर की सरकारी जमीनों से कब्जे छुड़वाने, डीसीबी फतेहगंज पश्चिमी में फसल बीमा योजना में गड़बड़ी समेत छह सूत्रीय मांगपत्र को लेकर भाकियू टिकैत का ब्लाॅक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। तहसील अध्यक्ष सुधीर वालियान ने आज से बेमियादी भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। आज भी बहुत से किसान-मजदूर गांवों से ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर आए और धरना-प्रदर्शन में शरीक हुए। ग्राम उनासी की महिला सरला देवी पति हरिश्चन्द्र और बच्चों अखिलेश, राजकुमार को लेकर धरने में पहुंची और पात्र होते हुए भी लाल (बीपीएल) राशनकार्ड नहीं बन पाने की समस्या उठाई। एडीओ पंचायत सतीश चंद्र शर्मा ने नगर पंचायत कर्मियों का सफाई कार्य करते हुए फोटो दिखाकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों की मानमनौव्वल की कोशिश की लेकिन वे भड़क गए और तमाम लंबित मांगों को लेकर नोक-झोंक, नारेबाजी करते रहे। धरना प्रदर्शन में मीरगंज तहसील अध्यक्ष चौधरी सुधीर बालियान, तहसील उपाध्यक्ष महावीर सिंह, तहसील मीडिया प्रभारी विशाल, जिला सचिव मदनलाल गंगवार, हरिशंकर, हर दयाल गंगवार, ओमपाल यदुवंशी, ठाकुर अरविंद सिंह, राकेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह, चौधरी करण सिंह, अब्दुल वाहिद, मानसिंह, संतोष जिला पंचायत सदस्य नोनी राम, सत्य प्रकाश, जितेंद्र श्रीवास्तव, शिवराज सिंह, सुधीर कुमार शर्मा, रामगोपाल, बाबूराम समेत कई दर्जन किसान-मजदूर धरना प्रदर्शन मौजूद रहे।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…