Advertisement

home

फोटो जर्नलिस्ट्स ऑफ सोसाइटी के पदाधिकारियो ने अपनी समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन।

बरेली। फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी के पदाधिकारी ने बुधवार को एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित उप जिलाधिकारी उदित पवार को दिया जिसमें मांग की है कि 8 फरवरी 2024 को उत्तराखंड के हल्द्वानी कांड में दंगाइयों द्वारा पत्रकार के मोबाइल और फोटोजर्नलिस्ट के कैमरे तोड़कर आग के हवाले कर दिए गए जिसमें हमारे कई साथी घायल हो गए और फोटो जर्नलिस्ट के कैमरे जला दिए गए इस भयानक कांड में हमारे सोसाइटी ऑफ बरेली के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ छायाकार मोहम्मद खालिद खान दैनिक हिंदुस्तान अखबार में छायाकार के रूप में कार्यरत हैं। जिनके साथ भी दंगाइयों ने मारपीट की और उनकी गाड़ी जला दी कैमरे को भी आग के हवाले कर दिया संस्था प्रधानमंत्री से मांग करती है कि जिन फोटो जर्नलिस्ट व पत्रकार साथियों के साथ घटना घटित हुई है उनकी क्षति की पूर्ति हेतु प्रत्येक व्यक्ति को 10- 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए जिससे हमारे साथियों की क्षतिपूर्ति की भरपाई हो सके। ज्ञापन देने आए संस्था के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट खालिद खान के साथ भी यह घटना घटित हुई है उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि फोटो जर्नलिस्ट घटना के दौरान आगे बढ़कर कार्य करता है इसकी सुरक्षा की जाए और भविष्य में ऐसी घटना ना हो सके वहीं संस्था के महामंत्री भानु प्रताप ने मांग की है कि सभी घटना में प्रत्येक पीड़ित को 10 लख रुपए मुआवजा दिया जाए ज्ञापन देने आए संस्था के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट उमेश शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के सुरक्षा कानून को तुरंत लागू किया जाए वह मौजूद वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विवेक मिश्रा ने सभी फोटो जर्नलिस्ट की सुरक्षा की मांग की है
बाइट फोटो जर्नलिस्ट बरेली
बाइट फोटो जर्नलिस्ट बरेली

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

8 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

12 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

12 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago