बरेली : दखखोदा ब्लाक की ग्राम पंचायत खमरिया गोपाडांडी में कई कार्यों का पैसा बिना काम कराए ही निकाल लिया गया। डीएम के आदेश पर जांच हुई तो मामला सही पाया गया। मामले में प्रधान और सचिव से 1.65 लाख रुपये वसूली के आदेश दिए गए हैं।
20 जनवरी को गांव के मोहम्मद युसुफ, लालता प्रसाद, मोहम्मद तस्लीम, शेर बाबू, वीरेंद्र कुमार, अजय कुमार आदि ने शपथ पत्र के साथ अफसरों से शिकायत की थी। मामले को लेकर डीएम ने सहायक सेवा योजन अधिकारी को जांच सौंपी थी। सहायक सेवायोजन अधिकारी की जांच में आरोप सही मिले। नाली का निर्माण कराए बगैर 105920 रुपये निकालने की भी पुष्टि हुई।
सीसी रोड के निर्माण में धांधली पाई गई
आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य भी मानक अनुरूप नहीं मिला। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने डीपीआरओ को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रधान, पंचायत सचिव और जेई से जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…