Advertisement

home

चोरी की घटनाओ से मचा हड़कंप,चोरो ने कई घरों को बनाया निशाना।

रिपोर्ट:विमलेश कुमार

बरखेड़ा । थाना क्षेत्र गांव जिरौनिया चौकी क्षेत्र मे बीती रात अज्ञात चोरो ने कई घरों को निशाना बनाया और लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया ।वही चोरी की घटनाओ से क्षेत्र मे हड़कम्प मच गया। सूचना पर एसएचओ मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल की बताया जा रहा कि जिरौनिया निवासी चन्द्र पाल ने बताया कि मेरे घर बन्द था अज्ञात चोर घर मे घुस कर दस हजार की नकदी चुरा ले गए।व सुरज पाल निवासी जिरौनिया के घर से चौबीस हजार की नकदी समेट ले गए तथा भैसाह सतरापुर निवासी दिनेश कुमार के घर की छत पर बने कमरे से बक्सा तोड़कर 4 सोने की चूड़ी,2 जोड़ी सोने के टाप्स,10 हजार की नकदी समेट ले गए। जिरौनिया, सतरापुर भैसाह,मड़ियन,में भी चोरो ने कई घरों को निशाना बनाया सूचना पर एसएचओ मृदुल कांत शुक्ल ने बताया कि मौके पर पहुँचकर जांच की जा रही है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

Express views

Recent Posts

सिटी मजिस्ट्रेट के विदाई सम्मान समारोह पर दी गई भावभीनी विदाई

पीलीभीत। जनपद में लम्बे समय से तैनात नगर मजिस्ट्रेट  विजय वर्धन तोमर के स्थानांतरण एवं…

8 hours ago

जनसमस्याओं को लेकर NSUI ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत । विकास खंड मरौरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द की वर्षों…

8 hours ago

कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला,29 अगस्त तक मीट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

पीलीभीत।आगामी पावन सावन माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था, शांति और सांप्रदायिक…

10 hours ago

सीआईएसएफ के नव-नियुक्त जवान मनीष पासवान का भव्य नागरिक अभिनंदन

पूरनपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला बमनपुरी निवासी महेंद्र पासवान के सुपुत्र मनीष पासवान ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल…

11 hours ago

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट,DM व SP ने गौरी शंकर मंदिर और दुग्धेश्वर मंदिर का लिया जायजा

पीलीभीत। ​श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…

24 hours ago

निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

​ बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की…

1 day ago