बरेली _ अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा बरेली महानगर कॉलोनी के मोदी ग्राउंड में 24 कुण्यीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी पूरी हो गई है। 17 फरवरी को प्रातः 10 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी | कलश यात्रा महानगर कॉलोनी के हनुमान मंदिर कैंपस से शुरू होगी। कलश यात्रा में गायत्री परिवार की बड़ी संख्या में बहने भाई शामिल होंगे। कार्यक्रम के जिला समन्वयक दिनेश पांडे, संयोजक बलवीर सिंह, महानगर समन्वयक डॉक्टर दीपमाला शर्मा ने बताया यज्ञ ग्राउंड में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांतिकुंज हरिद्वार की टोली द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जाएगा। 17 फरवरी को कलश यात्रा निकलेगी। 18 फरवरी को प्रातः 8 बजे से यज्ञ आयोजित किया जाएगा। शाम को 5 बजे से प्रज्ञा पुराण की कथा होगी। और बताया कि यज्ञ में बरेली शहर के अलावा कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से यज्ञ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
पीलीभीत। जनपद में लम्बे समय से तैनात नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के स्थानांतरण एवं…
पीलीभीत । विकास खंड मरौरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द की वर्षों…
पीलीभीत।आगामी पावन सावन माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था, शांति और सांप्रदायिक…
पूरनपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला बमनपुरी निवासी महेंद्र पासवान के सुपुत्र मनीष पासवान ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल…
पीलीभीत। श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…
बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की…