Advertisement

home

पति पर लिखा इच्छा विरुद्ध शारिरिक सम्बंध बनाने का मुकदमा।

बरखेड़ा।न्यायालय के आदेश पर थाना बरखेड़ा में पत्नी ने पति पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध एवं अश्लील वीडियो बनाने की रिपोर्ट लिखाई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसकी शादी दिनांक 23 नवंबर 2016 को ग्राम परसिया थाना बीसलपुर निवासी सुधीर कुमार से हुई थी ससुराली जन के खिलाफ महिला ने दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट का मुकदमा पूर्व में ही दर्ज कर दिया था तथा एक मुकदमा के पति सुधीर खिलाफ भरण पोषण का भी किया था जिसमे गुजारा भत्ता का आदेश भी हो गया था इसी मुकदमा एवं भरण पोषण के आदेश के चलते पति सुधीर कुमार ने षड्यंत्र के तहत पत्नी को फोन पर मीठी-मीठी बातें कर बरखेड़ा बुलाया और उसे अपने साथ दिनांक 2 नवंबर 2022 को रुद्रपुर घूमने के बहाने ले गया पत्नी का आरोप है कि सुधीर कुमार ने उसे वहां एक बंद कमरे में तीन दिन तक उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए तथा उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई बाद में उसी दिन वह बरखेड़ा छोड़कर धमकी देते हुए चला गया कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो तेरी अश्लील वीडियो नेट पर वायरल कर दूंगा।
न्यायालय के आदेश पर थाना बरखेड़ा में पति सुधीर कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Express views

Recent Posts

सिटी मजिस्ट्रेट के विदाई सम्मान समारोह पर दी गई भावभीनी विदाई

पीलीभीत। जनपद में लम्बे समय से तैनात नगर मजिस्ट्रेट  विजय वर्धन तोमर के स्थानांतरण एवं…

8 hours ago

जनसमस्याओं को लेकर NSUI ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत । विकास खंड मरौरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द की वर्षों…

8 hours ago

कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला,29 अगस्त तक मीट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

पीलीभीत।आगामी पावन सावन माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था, शांति और सांप्रदायिक…

10 hours ago

सीआईएसएफ के नव-नियुक्त जवान मनीष पासवान का भव्य नागरिक अभिनंदन

पूरनपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला बमनपुरी निवासी महेंद्र पासवान के सुपुत्र मनीष पासवान ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल…

11 hours ago

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट,DM व SP ने गौरी शंकर मंदिर और दुग्धेश्वर मंदिर का लिया जायजा

पीलीभीत। ​श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…

24 hours ago

निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

​ बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की…

1 day ago