Advertisement

home

नशा मुक्ति केंद्र का मैनेजर मरीजों के साथ मिलकर करता था वाहन चोरी।

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोरों का गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी, एक लोडर गाड़ी सहित चार मोटरसाइकिलों को बरामद किया है।
बरेली पुलिस के मुताबिक इस वाहन चोर गैंग का मास्टर माइंड बहेड़ी स्थित नशा मुक्ति केंद्र का मैनेजर इश्तियाक है। इश्तियाक नशा मुक्ति केंद्र में आये दो मरीजों की मदद से आसपास व दुर बाजारों में जाकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
बहेड़ी नशा मुक्ति केंद्र का मैनेजर इश्तियाक चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती निहाल और इसरार को चुपचाप तरीके से नशा मुक्ति केंद्र से निकाल दिया करता था। और वाहनों की रैकी और चुराने के बाद नशा मुक्ति केंद्र के अंदर ले लिया करता था। फतेहगंज पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी इश्तियाक पुत्र मुश्ताक निवासी मोहल्ला साहूकारा, क़स्बा पूरनपुर, जिला पीलीभीत , निहाल पुत्र जलील निवासी ग्राम धौरा टांडा थाना भोजीपुरा , इसरार अहमद अबरार अहमद निवासी मोहल्ला मोहमम्दपुर थाना बहेड़ी निवासी है। तीनों आरोपी वाहन चोरी की घटना करने के बाद वाहनों की नंबर प्लेट हाटने के बाद कम दामों में बेच दिया करते थे। वाहन चोरों को गिरफतार करने वाली टीम में थाना प्रभारी धनंजय पांडेय,एसआई वीरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, कुलदीप कुमार, मोहम्मद इरशाद शामिल रहे।
एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र ने बताया कि फतेहगंज पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोरों के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफतार किया है। उनके पास से एक पिकअप गाड़ी और एक लोडर गाड़ी के साथ एक प्लेटिना मोटरसाइकिल, हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल बरामद वाहनों को सीज कर तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

8 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

11 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

12 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago