Advertisement

Categories: home

ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ ग्राउंड सेरेमनी का लाइव प्रसारण।

बरखेड़ा।22 इन्वेस्टर्स के द्वारा 18 करोड़ रुपए का बरखेड़ा विधानसभा में होगा इन्वेस्ट।बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद सहित तमाम प्रधान और बीडीसी मौजूद रहे।लखनऊ में हुई ग्राउंड सेरेमनी का लाइव प्रसारण देखने के लिए बरखेड़ा के ब्लाक सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ में चल रही ग्राउंड सेरेमनी का लाइव प्रसारण देखा गया कार्यक्रम के दौरान बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार,खंड विकास अधिकारी प्रेम सिंह,नगर पंचायत पूर्व चैयरमेन अशोक गुप्ता सहित अनेक इन्वेस्टर्स मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य तथा क्षेत्र से आयी आशा मौजूद रहे।कार्यक्रम में पहुंचे 22 इन्वेस्टर्स ने 18 करोड़ रुपए का बरखेड़ा विधानसभा में इन्वेस्ट करने पर सहमति जताई है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित करने के प्रयास निश्चित ही एक सराहनीय कदम है उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास कार्य शुरू होने से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा जिससे काफी हद तक बेरोजगारी की समस्या से निजात मिलेगी बरखेड़ा विधानसभा में भी 22 इन्वेस्टर्स ने 18 करोड़ रुपए का इन्वेस्ट करने में सहमति जताई है जिससे बरखेड़ा क्षेत्र में भी रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

7 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

11 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

11 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago