बरेली। आज गरीब शक्ति दल के पदाधिकारी ने अपनी पूर्व की मांग को दोहराते हुए बरेली एसडीएम न्यायालय व प्रदेश के सभी जिलों के एसडीएम न्यायालय को फास्ट ट्रैक न्यायालय बनाने की मांग को उठाया तथा अपना ज्ञापन भारत के प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी बरेली व एसडीएम सदर बरेली को सौपा ज्ञापन में बताया गया है कि बरेली देश की आजादी के बाद से स्थापित तहसील में एसडीएम कार्यालय में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ लेखपालों के फर्जी बड़े हेरा फेरी के कार्यों के द्वारा फर्जी मुकदमे आज 10 से 15 सालों से चल रहे है जो भू राजस्व अधिनियम एवं उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2020 का घोर उल्लंघन है जिसका उदाहरण हरुनगला ग्रीन पार्क कॉलोनी की घाटा संख्या 32 मृतक भगवान दास व उनके भाई ओमप्रकाश आदि की संपत्ति से जुड़ा हुआ है बताया गया है कि इस घाटा संख्या पर ग्रीन पार्क कॉलोनी 20 वर्षों से बसी हुई है लेकिन मुकदमा स्वामित्व संबंधी बरेली एसडीएम न्यायालय में चल रहा है इसी प्रकार सैकड़ो मुकदमे बरेली मंडल के एसडीएम कार्यालय के साथ-साथ हजारों मुकदमे उत्तर प्रदेश के एसडीएम कार्यालय में लंबित होने की सूचना है गरीब दल ने उत्तर प्रदेश बड़ी समस्या को देखते हुए जहां एक और जमीन विवादों में इजाफा हो रहा है तथा बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगे गरीब शक्ति दल के पदाधिकारी ने एक बड़ी मांग एसडीएम न्यायालय को फास्ट ट्रैक न्यायालय बरेली व प्रदेश के सभी जिलों में बनाए जाए ज्ञापन देने वालों में संगठन प्रमुख मनोज विकट रणजीत चौहान संजीव सागर अनिल रघुवंशी मेहंदी हसन समीम छत्रपाल बाबूराम सुरेंद्र सादिक निजाम इरफान मोहम्मद मुन्ना नासिर हुसैन तस्लीम आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…