Advertisement

home

आवासीय क्रीडा छात्रावासों में चयन के लिए जिला स्तर और मंडल स्तर पर होंगे ट्रायल, तिथियां घोषित।

पीलीभीत । खेल निदेशालय के निर्देश पर आवासीय क्रीडा छात्रावासों में चयन के लिए जिला स्तर और मंडल स्तर पर ट्रायल किए जाएंगे । इसके लिए खेल निदेशक डॉक्टर आर पी सिंह ने सभी उपनिदेशक खेल और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है । खेल निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है जिमनास्टिक तैराकी कुश्ती हॉकी बालक वर्ग का जिला स्तर पर ट्रायल 5 मार्च को होगा । वही मंडल स्तर पर 8 मार्च को ट्रायल लिए जाएंगे । जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी ,बालिका वर्ग के ट्रायल 7 मार्च को होंगे । मंडल स्तर पर 10 मार्च को इन खेलों के ट्रायल किए जाएंगे । वॉलीबॉल ,फुटबॉल ,बैडमिंटन ,टेबल टेनिस , बालक वर्ग के ट्रायल 5 मार्च को लिए जाएंगे वहीं मंडल स्तर पर 8 मार्च को इन खेलों के ट्रायल होंगे । वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बालिका वर्ग के जनपद स्तर पर ट्रायल 7 मार्च को होंगे। मंडल स्तर के ट्रायल 10 मार्च को आयोजित किए जाएंगे । क्रिकेट, कबड्डी ,बास्केटबॉल, तीरंदाजी ,एथलेटिक्स बालक वर्ग के ट्रायल 6 मार्च को जिला स्तर पर होंगे 9 मार्च को मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे । कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स ,बालिका वर्ग के ट्रायल जिला स्तर पर 7 मार्च को और मंडल स्तर के ट्रायल 10 मार्च को आयोजित होंगे । यही जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने दी उन्होंने बताया बॉक्सिंग ,जूडो, हैंडबॉल, बालक वर्ग के ट्रायल 6 मार्च को जिला स्तर पर और मंडल स्तर पर 9 मार्च को आयोजित किए जाएंगे । हैंडबॉल बालिका वर्ग का ट्रायल 7 मार्च को जिला स्तर पर और मंडल स्तर पर 10 मार्च को आयोजित होगा । उन्होंने बताया जिमनास्टिक और तैराकी में प्रतिभाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की आयु 12 वर्ष से कम होनी चाहिए अन्य खेलो में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की आयु 15 वर्ष से कम होनी चाहिए । आवासीय छात्रावास में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को खेल साथी एप पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा । उन्होंने बताया ऑनलाइन किए गए आवेदन की प्रति खेल कार्यालय में जमा करनी होगी उसके बाद ही चयन में भाग ले पाएंगे । बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के खेलों में बालकों की लंबाई 175 सेंटीमीटर तथा बालिकाओं की लंबाई 160 सेंटीमीटर होना अनिवार्य होगा । छात्रावास में चयन के बाद इन छात्रों का संपूर्ण रहन-सहन का खर्च राज्य सरकार उठाएगी ।

Express views

Recent Posts

कावड़ियों का जत्था कछला गंगाघाट के लिए रवाना, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

​​बरखेड़ा : सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने…

9 hours ago

महिला से दुष्कर्म का आरोप, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के नगरा चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में महिला से…

21 hours ago

गांधी स्टेडियम से निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा रैली’, एसपी-डीएम ने हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व

पीलीभीत। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को गांधी स्टेडियम से विशाल तिरंगा रैली…

24 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसपी और डीएम ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पीलीभीत। थाना जहानाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव और…

24 hours ago

अतिरिक्त दहेज के लालच में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, SP के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना…

2 days ago

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 days ago