बरखेड़ा।मंगलवार को एक होटल पर बरखेड़ा व्यापार मंडल की तरफ से एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें पीलीभीत व्यापार मंडल के अध्यक्ष अफरोज जिलानी का फूल मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया गया।इस मौके पर राजेश अग्रवाल ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो हम जिले में कार्यक्रम करने जा रहे है उसमे आप की सहभागिता बहुत आवश्यक है।शैली शर्मा ने निवेदन किया कि युवा व्यापार मंडल के कार्यक्रम में आप लोग अवश्य आये।प्रकाश वीर सिंह ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि प्रदेश स्तर का कार्यक्रम जनपद पीलीभीत में करने का निर्णय लिया है जिसमे आप सभी लोगो का सहयोग बहुत जरूरी है।प्रिंस भारद्वाज ने कहा कि नगर में कोयला ढुलान की बहुत बड़ी समस्या है जिसे बरखेड़ा इंस्पेक्टर को भी अवगत करा दिया।पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता ने कहा कि हमारे कस्बे से अधिक से अधिक ब्यापारी सम्मेलन पहुचने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष जिलानी ने कहा कि हमारा व्यापार संगठन पत्रकार पर कोई अत्याचार करता है तो हम व्यापारी सभी लोग उनके साथ है।कार्यक्रम का संचालन नदीमअंसारी ने किया।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…