रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली।प्रेम विवाह को लेकर सुर्खियों में रहीं पूर्व भाजपा विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा एक बार और चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने ससुरालियों पर दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं आज साक्षी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
बता दें, करीब चार साल पहले बिथरी चैनपुर के तत्कालीन भाजपा विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर निवासी अजितेश कुमार से प्रेम विवाह किया था।
साक्षी का आरोप है कि ससुरालीजन कहते थे कि अभी उसके विधायक पिता नाराज चल रहे हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनकी नाराजगी दूर हो जाएगी, तो साक्षी को उनकी चल-अचल संपत्ति भी मिल जाएगी। उसके बाद जब विधायक पिता ने काफी समय तक बेटी से बात नहीं की तो सौतेली सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।
दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग
आरोप है कि जब साक्षी 8 माह की गर्भवती थी तो उसे ताने दिए जाने लगे कि उसके पिता अब विधायक नहीं हैं, इसलिए वह उनका कुछ नहीं कर सकते। साक्षी ने आरोप लगाया है कि 18 फरवरी को जिस वक्त उसके सुरक्षाकर्मी खाना खाने गए तो उसके ससुरालियों ने कार और 10 लाख रुपए की डिमांड की। साक्षी के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में 19 फरवरी को साक्षी ने इज्जतनगर थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज अपने पति अजितेश के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
बच्चे को बताया नाजायज
वहीं साक्षी मिश्रा ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि जब उसने एक बच्चे को जन्म दिया तो उसकी ससुराल वालों ने उस मासूम को नाजायज बताया। साथ ही अपने जेठ पर गलत नीयत रखने का भी आरोप लगाया है। वहीं आज साक्षी ने शिकायती पत्र के माध्यम से अपने ससुर, सौतेली सास, जेठ-जेठानी और ननद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…