बरेली । मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने जनपद के शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
मण्डलायुक्त ने डेलापीर तिराहे पर जाम की समस्या के निराकरण हेतु आईवीआरआई से सौ फिटा रोड पर जाने के लिए फ्लाई ओवर बनाने की कार्य योजना, रामगंगा नदी पर एक अन्य पुल प्रस्तावित किये जाने तथा रामगंगा पुल की कनेक्टिविटी झुमका चौराहे से रजऊ तक जाने वाले रिंग रोड से भी जोड़े जाने के प्रस्तावित कार्य योजना, सैटेलाइट बस स्टेशन के कारण सदैव जाम की समस्या बनी रहती है जिसके निराकरण हेतु बरेली शाहजहांपुर मार्ग पर बना ओवरब्रिज का सम्पर्क मार्ग पीलीभीत बाईपास पर जोड़ने पर आदि की चर्चा की। मण्डलायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त तिराहे व चौराहों पर जाम लगने वाले क्षेत्रों का तीन दिवस में सर्वेकर रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने नगर आयुक्त व चीफ पीडब्लूडी को निर्देश दिये कि सेतु निगम को डाटा उपलब्ध कराया जाये।
बैठक में आईजी राकेश सिंह, डीएम रविन्द्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चन्द्रभान, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…