Advertisement

home

DM ने कराया अपनी बेटी का आंगनबाड़ी केंद्र में दाखिला।

बरेली । जिलाधिकारी बरेली ने अपनी बेटी का एडमिशन काँधरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कराया है। बरेली के जिलाधिकारी की ये पहल अन्य सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह एक सबक से कम नही है।
जब जिले के मुखिया ने आंगनवाड़ी केंद्र और सरकारी पाठशालाओं पर अपना विश्वाास जताया हैं। तो अन्य कर्मचारी और अधिकारियों को भी जिलाधिकारी के दिखाए हुए रास्ते पर चलकर इन पाठशालाओं की ओर अपने नौनिहलों रुख कराना चाहिए। इससे पहले हाथरस की डीएम अर्चना वर्मा ने अपने बेटे का दाखिला आंगनबाड़ी केंद्र में कराया था। वह भी काफी चर्चाओं में रहा था।
बतातें चलें पढ़ाई को लेकर सरकारी स्कूल हमेशा निशाने पर रहे हैं। कई बार यह अखबार की सुर्खियों में भी रहे हैं। जिससे लोग अपने बच्चों का एडमीशन सरकारी स्कूल में कराने से बचते हैं। बात करें तो मध्यम वर्गीय परिवार के लोग अभी भी अपने नौनिहालों का एडमीशन सरकारी स्कूल में कराने के बदले प्राइवेट स्कूल में कराना सही मानते हैं।
बरेली के जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में अपनी बेटी के एडमिशन कराने के बाद ये मिथक टूटता नजर आ रहा है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अपनी बेटी का दाखिला आंगनवाड़ी में कराया है। उन्होंने अपनी बेटी की प्राथमिक स्तर की पढ़ाई के लिए काँधरपुर के आंगनबाड़ी को चुना है। अगर इस पहल को राजनेता और अधिकारी आगे तक निभाते हैं तो सरकारी स्कूल में पढ़ाई का स्तर सुधर जाएगा।

Express views

Recent Posts

प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग उठाई

विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के प्रधान अमित कुमार ने…

1 day ago

डेढ़ साल से ग्रेच्युटी और पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड सफाई कर्मी

 नगर पंचायत अध्यक्ष पर 20% मांगने का आरोप विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।कस्बे के वार्ड नंबर…

1 day ago

काल बनी रफ्तार: बाइक-साइकिल की भिड़ंत में तीन घरों के चिराग बुझे

बरेली। रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में…

1 day ago

सनसनी: डीजे कर्मी की सिर में गोली मारकर हत्या, परिजनों ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने देर रात…

1 day ago

बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ।

बरेली।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी बरेली डॉ अजय पाल के निर्देशन, व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेहतरपुर…

2 days ago

बरेली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘योग सप्ताह’ का भव्य आगाज, पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी

बरेली। '12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर आज बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग…

2 days ago