रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। फरीदपुर क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुई है। गांव नवादा बिलसंडी में शुक्रवार दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस पहुंच गई। डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी की।
जानकारी के मुताबिक गांव नवादा बिलसंडी में रामदास का मकान है। मकान की छत पर पुआल रखा था। दोपहर के वक्त किसी तरह उसमें आग लग गई। जलता हुआ पुआल नीचे झोपड़ी पर जाकर गिरा। झोपड़ी के पास कुछ बच्चे लुकाछिपी खेल रहे थे। चार बच्चे झोपड़ी में छिपे हुए थे। कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी ने आग पकड़ ली। मासूम बच्चे लपटों के बीच में फंस गए।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े। उन्होंने बॉल्टियां में पानी भरकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक चारों बच्चे बुरी तरह जल चुके थे। इनमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक आपस में चचेरे-तहेरे भाई-बहन थे। चौथी बच्ची नीतू पुत्री अमिताभ (6) को आननफानन अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इन बच्चों की हुई मौत
1.प्रियांशी पुत्री भीम (5)
2.मानवी पुत्री अमिताभ (3)
3.नैना पुत्री सुखवीर (5)
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…