Advertisement

Categories: home

चकमार्ग की पैमाइश करने गए लेखपाल पर जानलेवा हमला।

  • हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर लेखपालों ने तहसील में किया कार्य बहिष्कार, लगाए नारे

बरेली ।चकरोड की पैमाइस करने गए लेखपाल पर महिला प्रधान सहित उसके बेटों ने जानलेवा हमले को लेकर दर्ज़ एफआईआर के बाद भी उनकी गिरफ़्तारी नही होने के चलते मीरगंज तहसील के लेखपालो ने किया कार्य बहिष्कार लेखपाल ने तहसील परिसर मे लगाए जमकर नारे, लेखपालों की मांग पुलिस जल्द महिला प्रधान सहित उसके लड़को को गिरफ्तार करें।

पीड़ित लेखपाल गिरन्द सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पर चकरोड की शिकायत पर वो चकरोड नापने गए थे प्रधान के बेटे ने इसका विरोध किया और अपने भाइयों और माँ के साथ उसपर और उसके साथी पर लाठी डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस चारो को गिरफ्तार करे।

लेखपाल पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि चकरोड की पैमाइस करने गए लेखपाल के साथ महिला प्रधान और उसके तीन बेटों ने धारदार हथियारों और लाठी डंडो से हमला किया है जिसमे गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज़ होने के बाद भी अभीतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है उन्होंने कहा कि कोई भी लेखपाल अगर पैमाइस करने जाता है तो उनको थाने से पुलिस सुरक्षा नहीं मिलती है जिसके कारण लेखपालों को अकेले हीं मौके पर पहुंचकर अपना कार्य करना पड़ता है,उन्होंने कहा कि अगर हमला करने वालों की गिरफ़्तारी नही होती है तो आज तहसील के लेखपाल कार्य बहिष्कार कर रहें है कल जिले के सभी लेखपाल कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करेंगे।

एसडीएम देश दीपक सिंह ने बताया कि चकरोड की पैमाइस करने गए लेखपाल पर चार लोगों ने हमला किया है सभी पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है हमारा प्रयास है कि सभी हमला करने वालो को गिरफ्तार किया जाए ,पुलिस ने बताया है कि साक्ष्य प्राप्त नही होने के कारण अभी किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है।

Express views

Recent Posts

कावड़ियों का जत्था कछला गंगाघाट के लिए रवाना, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

​​बरखेड़ा : सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने…

8 hours ago

महिला से दुष्कर्म का आरोप, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के नगरा चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में महिला से…

20 hours ago

गांधी स्टेडियम से निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा रैली’, एसपी-डीएम ने हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व

पीलीभीत। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को गांधी स्टेडियम से विशाल तिरंगा रैली…

22 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसपी और डीएम ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पीलीभीत। थाना जहानाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव और…

23 hours ago

अतिरिक्त दहेज के लालच में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, SP के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना…

2 days ago

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 days ago