बरेली। शनिवार की दोपहर बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के जाम गांव के विजय पाल का अमर सिंह व उसके साथियों से उनकी विवाद हो गया. विजय पाल की सूचना पर प्रधानपति साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए उस वक्त मामला रफादफा हो गया. शनिवार की रात प्रधान पति समरपाल सिंह,भाई विनोद बैठक में परिजनों के साथ बात कर रहे थे. प्रधान पति का आरोप है अमर सिंह व पूर्व प्रधान अतर सिंह साथियों के साथ लाइसेंसी व अवैध असलाहे लेकर पहुंचा. प्रधानपति व प्रधान को गालिया दीं. विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की. एक गोली समरपाल के पेट को रगड़ते हुई निकल गई. प्रधान के परिजनों ने कमरे में बंद होकर जान बचाई. सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंच गई. पुलिस ने प्रधान पति से घटना की जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश शुरू की. आरोपी घर पर नहीं मिले. प्रधान पति को रात में सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
वहीं पुलिस ने प्रधान पति की तहरीर पर अमर सिंह, अमरपाल, अतर सिंह, बलवंत, कुलदीप, भूपेंद्र, राजीव, राहुल, अनिल, रामचरन, प्रताप, विजय के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. प्रधान की बैठक पर पुलिस फोर्स तैनात है. प्रधान पति समरपाल आरएसएस का सह जिला शारीरिक प्रमुख भी है. जबकि पूर्व प्रधान अतर सिंह सपा का विधानसभा उपाध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी है ।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…