रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बहेड़ी। मुंबई की एक युवती ने एक युवक पर उसको प्रेमजाल में फंसाकार शादी करने का वादा कर दूसरी युवती से शादी करने का आरोप लगाया है। प्रेमी की दूसरी शादी का पता लगने पर युवती उसके घर पहुँच गई औऱ उससे शादी करने की ज़िद पर अड़ गई। युवती के घर पहुँचने पर युवक के घर वालों ने उसे घर से भगा दिया जिसपर वह थाने में जाकर बैठ गई।
मुंबई की एक युवती का कहना है कि बहेड़ी का एक युवक मुंबई की एक फैक्ट्री में हैल्पर का काम करता था। वह भी उस फैक्ट्री के सामने दूसरी फैक्ट्री में काम करती थी। इसी दौरान दोनो के बीच बातचीत शुरू हो गई औऱ फिर उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके कुछ समय बाद युवक अपने घर आ गया औऱ अपना मोबाइल बंद कर लिया। बताया जाता है कि करीब पंद्रह दिन पूर्व युवती प्रेमी की फैक्ट्री पहुंच गई और प्रेमी के घर का पता लेकर प्रेमी के घर आ गई। ज़ब युवती मुंबई से यहाँ पहुंची तो उसे पता लगा कि उसके प्रेमी ने करीब एक साल पूर्व किसी औऱ युवती से शादी कर ली है औऱ उसका एक बच्चा भी है।
बताया जाता है कि इसके बाबजूद युवती प्रेमी के साथ रहने की ज़िद पर अड़ गई। युवती का कहना है कि इसके बाद युवक के परिवार ने कह दिया कि वह उसकी शादी करा देंगे। शुक्रवार को ज़ब वह मुंबई से यहाँ आई तो युवक के परिजनों ने उसे धक्का देकर घर से भगा दिया। इसके बाद युवती थाने पहुँच गई औऱ मामले की शिकायत पुलिस से की। देर शाम तक युवती कोतवाली में बैठी हुई थी।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…