Advertisement

Categories: home

लांस नायक अनिल हत्याकांड में कोर्ट ने दो सगे भाइयों पर सुनाया फैसला एक को फांसी एक को उम्र कैद

बरेली.।उत्तर प्रदेश के बरेली के कैंट इलाके में हुए लांस नायक अनिल कुमार की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने दो सगे भाइयों को सजा सुनाई है. अदालत ने मुख्य आरोपी ध्रुव चौधरी को मृत्युदंड और उसके भाई राजेश चौधरी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. बता दें कि 21 मार्च 2018 में दिनदहाड़े कैंट इलाके में बीच चौराहे पर की लायंस नायक अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कॉन्विकशन के तहत की गई प्रभावी कार्रवाई के चलते यह फैसला आया है.

एडीजे 14 ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने एक आरोपी को मृत्युदंड और दूसरे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. दरअसल, लायंस नायक के फौजी मित्र की पत्नी से आरोपी राजेश चौधरी छेड़छाड़ किया करता था. लायंस नायक अनिल ने राजेश चौधरी को छेड़छाड़ करने से मना किया था. इस बात पर फौजी अनिल ने राजेश को थप्पड़ मार दिया था. इसी विवाद को लेकर राजेश के छोटे भाई ध्रुव चौधरी ने सरेआम ड्यूटी पर तैनात वर्दीधारी फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Express views

Recent Posts

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

16 hours ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

17 hours ago

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सिसईया में गुरुवार की रात एक दर्दनाक…

20 hours ago

वृद्ध आश्रम में ‘पितृ भोज’ का आयोजन, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वृद्ध आश्रम, मचवाखेड़ा में एक भव्य और प्रेरणादायक 'पितृ…

20 hours ago

पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सपा में जाने की अटकलें तेज, बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल

बरेली। पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने की अटकलें…

20 hours ago

कुत्ते ने छह साल के बच्चे को नोचा, हालत गंभीर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज गुरुवार 8 अक्टूबर को एक बच्चा सहसा गांव स्कूल से आने के…

20 hours ago