बरेली । फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने चार स्मैक तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने अपराधियों द्वारा अवैध धंधे से अर्जित धन से जुटाए संपत्ति को चिन्हित करने की कार्रवाई कर रही है। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने स्मैक तस्करी के आरोपी रिफाकत पुत्र शखावत निवासी मोहल्ला सराय कस्बा फतेहगंज पश्चिमी, ताहिर उर्फ भूरा पुत्र आबिद हुसैन, मोहम्मद आसिफ पुत्र आबिद हुसैन मोहल्ला भोले नगर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी एवं राजा पुत्र नजीर अहमद निवासी गांव सरनिया सीबीगंज के खिलाफत गत दिनों गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ द्वारा दर्ज मुकदमे में आरोपियों का संगठित गिरोह बताया गया है। आरोपी स्मैक का अवैध कारोबार कर गुप्त ग्राहकों के माध्यम से बेचते हैं। गैंग का लीडर रिफाकत अंसारी है। वह बहुत चालाकी से सदस्यों के साथ मादक पदार्थों का कारोबार करता है। इनका क्षेत्र में भय और आतंक है। आरोपी राजा वर्तमान में जेल में बंद है। तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। सीओ नितिन कुमार ने बताया फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने चार स्मैक तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंगस्टर का लीडर रिफाकत है। पुलिस अवैध धंधे से अर्जित सम्पत्ति को चिन्हित कर जब्त करने की कार्रवाई करेगी ।
पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सिसईया में गुरुवार की रात एक दर्दनाक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वृद्ध आश्रम, मचवाखेड़ा में एक भव्य और प्रेरणादायक 'पितृ…
बरेली। पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने की अटकलें…
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज गुरुवार 8 अक्टूबर को एक बच्चा सहसा गांव स्कूल से आने के…