Advertisement

Categories: home

संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे में झूलता मिला महिला का शव।

बरखेड़ा।बजाज पावर प्लांट की कालोनी मे बीती रात जिला जौनपुर के थाना बेबीगंज गांव चकेसर निवासी मनोज मौर्य की पत्नी सुशीला देवी उम्र लगभग 36 का शव आज शनिवार की सुबह बजाज पावर प्लांट की कालोनी के कमरा नम्बर 710 की तीसरी मंजिल के कमरे मे झूलता हुआ दिखायी दिया। वही मृतिका का पति नाइट की डियूटी करने गया था। जब आज सुबह 6 बजे अपनी डियूटी करने के बाद वापस आया और पत्नी को आवाज देकर दरवाजा खोलने को कहा लेकिन पत्नी उठकर नही आयी जब मृतिका का पति जोर जोर से दरवाजा खटखटाने लगा तब उसका 9 बर्षीय बेटा उठकर आया और दरवाजा खोला वही उसकी12 साल की बेटी सो रही थी। उसके बाद जब उसे पत्नी दिखाई नही दी तब पति उसे ढूंढने लगा जब पति ने दूसरे कमरे मे देखा तो अंदर से कमरा बंद था। और आवाज लगायी लेकिन दरवाजा नही खुला जिस पर पति ने अंदर से हाथ डालकर दरवाजे का कुंडा खोला।तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गये उसने देखा कि उसकी पत्नी दुपट्टे के फंदे से पंखे पर झूल रही थी।आनन फानन मे पति ने थाना पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस ने मृतिका का शव कब्जे मे ले लिया। वही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटा रही है।पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Express views

Recent Posts

पूर्व सभासद का नहर किनारे मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका

​बरखेड़ा: नगर पंचायत बरखेड़ा के पूर्व सभासद डॉ. अब्दुल करीम बक्श उर्फ छिद्दू, 68 वर्ष…

13 hours ago

बरेली: कलेक्ट्रेट में दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास

बरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमीन विवाद से परेशान एक…

13 hours ago

खबर प्रकाशित होने के बाद तिरंगा लाइटों को ढकने वाले चुनावी फ्लेक्स नगर पंचायत ने हटवाए

बरखेड़ा (पीलीभीत)। कस्बे में तिरंगा लाइटों को ढककर लगाए गए चुनावी प्रचार फ्लेक्स का मामला…

14 hours ago

दिव्यांगजन को मिले सहायक उपकरण, महिला महाविद्यालय खोलने की घोषणा

बरखेड़ा। विकास खंड बरखेड़ा के ब्लॉक परिसर में मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय…

15 hours ago

कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने की मांग

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक विवाहिता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने जेठ…

15 hours ago

पीलीभीत: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर हिन्दू महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच और कार्रवाई की मांग

पीलीभीत। जनपद में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को…

23 hours ago