बरेली।लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी जंग शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है. इसी बीच बरेली के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने सपा चीफ अखिलेश यादव और कांग्रेस को बड़ी चेतावनी दे दी है. चेतावनी के साथ-साथ उन्होंने बड़ी मांग भी कर दी है.
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कांग्रेस और अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए साफ कहा है कि अब राजनीतिक पार्टियां द्वारा मुसलमानों की राजनीतिक अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अब मुसलमान सियासी और समाजी तौर पर सक्रिय हो गया है और अपना अच्छा और बुरा, दोनों जानता है.
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने इस दौरान सपा का नाम लिया. उन्होंने कहा, यूपी में अक्सर देखा जाता है कि जिसका वोट 6 प्रतिशत है, उसे सपा सबसे ज्यादा टिकट देती है. मगर जिसका वोट यूपी में 22 प्रतिशत है, उसे सपा सबसे कम टिकट देती है. अब हम ऐसा नहीं होने देंगे.
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव इन बातों का ध्यान रखते थे और हर आबादी के हिसाब से विधानसभा और लोकसभा में टिकटों का वितरण करते थे. मगर जब से समाजवादी पार्टी का नेतृत्व अखिलेश यादव करने लगे, तब से सपा ने अपनी सोच में काफी हद तक बदलाव पैदा किया है
उन्होंने आगे कहा, अखिलेश यादव नर्म हिंदूत्व की लाइन पकड़ कर चल रहे हैं, यही वजह है कि हर चुनाव में उनको हार का मुंह देखना पड़ रहा है. मुलायम सिंह ने कभी भी नर्म हिंदूत्व की तरफ कदम नहीं बढ़ाया, जिसकी वजह से उनको कामयाबी मिलती रही है.
मौलाना ने आगे कहा, सपा ने मुसलमानों को सिर्फ एक वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है. मुसलमानों के लिए बुनियादी तौर पर कोई काम नहीं किया. जब अखिलेश यादव की सत्ता रही, मुसलमानों ने इनको मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन इन्होंने अपने दौरे मुसलमानो की तरफ से मुंह फेर लिया. यहां तक की मदरसों तक की मान्यताएं बंद की गई. बता दें कि फिलहाल मौलाना का ये बयान चर्चाओं में आ गया है.
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…