Advertisement

Categories: home

बरेली के मौलाना ने सपा चीफ अखिलेश यादव पर लगा दिए मुसलमानों को लेकर ये आरोप, कांग्रेस पर भी भड़के।

बरेली।लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी जंग शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है. इसी बीच बरेली के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने सपा चीफ अखिलेश यादव और कांग्रेस को बड़ी चेतावनी दे दी है. चेतावनी के साथ-साथ उन्होंने बड़ी मांग भी कर दी है.

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कांग्रेस और अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए साफ कहा है कि अब राजनीतिक पार्टियां द्वारा मुसलमानों की राजनीतिक अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अब मुसलमान सियासी और समाजी तौर पर सक्रिय हो गया है और अपना अच्छा और बुरा, दोनों जानता है.

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने इस दौरान सपा का नाम लिया. उन्होंने कहा, यूपी में अक्सर देखा जाता है कि जिसका वोट 6 प्रतिशत है, उसे सपा सबसे ज्यादा टिकट देती है.  मगर जिसका वोट यूपी में 22 प्रतिशत है, उसे सपा सबसे कम टिकट देती है. अब हम ऐसा नहीं होने देंगे.

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव इन बातों का ध्यान रखते थे और हर आबादी के हिसाब से विधानसभा और लोकसभा में टिकटों का वितरण करते थे. मगर जब से समाजवादी पार्टी का नेतृत्व अखिलेश यादव करने लगे, तब से सपा ने अपनी सोच में काफी हद तक बदलाव पैदा किया है

उन्होंने आगे कहा, अखिलेश यादव नर्म हिंदूत्व की लाइन पकड़ कर चल रहे हैं, यही वजह है कि हर चुनाव में उनको हार का मुंह देखना पड़ रहा है. मुलायम सिंह ने कभी भी नर्म हिंदूत्व की तरफ कदम नहीं बढ़ाया, जिसकी वजह से उनको कामयाबी मिलती रही है.

मौलाना ने आगे कहा, सपा ने मुसलमानों को सिर्फ एक वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है.  मुसलमानों के लिए बुनियादी तौर पर कोई काम नहीं किया. जब अखिलेश यादव की सत्ता रही, मुसलमानों ने इनको मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन इन्होंने अपने दौरे मुसलमानो की तरफ से मुंह फेर लिया. यहां तक की मदरसों तक की मान्यताएं बंद की गई. बता दें कि फिलहाल मौलाना का ये बयान चर्चाओं में आ गया है.

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

4 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

8 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

8 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago