Advertisement

छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण कार्यक्रम और हरित घर के विषय में जानकारी दी।

बरेली। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, बरेली महानगर द्वारा फैशन डिजाइन विभाग, साहू रामस्वरूप में छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जल संरक्षण कार्यक्रम और हरित घर के विषय में जानकारी दी गई.

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की महानगर संयोजक सुदीप अग्रवाल द्वारा हरित घर के विषय में विस्तार से बताया गया.


महानगर संयोजक द्वारा घर में जल संरक्षण के छोटे-छोटे उपाय, किचन गार्डन, ऑक्सीजन देने वाले प्लांट को लगाना, बिजली आदि को बचाना, इको ब्रेक बनाना और जीव जंतुओं की खाना पानी आदि की व्यवस्था करना ऐसे कई कार्यो के बारे में बताया गया.
महानगर नारी शक्ति संस्थान प्रमुख रचना सक्सेना ने पर्यावरण गतिविधि के जल संरक्षण के अंतर्गत ‘हर बूंद जिंदगी की’ कार्यक्रम के विषय में छात्राओं से चर्चा की जिसमें पानी की प्रत्येक बूंद को अमृत समान मानकर उसके संरक्षण की बात कही.घर आये मेहमानों को पूरा गिलास पानी ना देकर आधा गिलास पानी ही परोसने की परंपरा करनी चाहिए क्योंकि अधिकांश आधा गिलास पानी ही पिया जाता है बाकी फेंक दिया जाता है.
अंत में फैशन विभाग की अलका मैडम ने कहा कि पर्यावरण जीवन और रोजमर्रा आदतों से जुड़ा हुआ विषय है,इसको अपनी जिम्मेदारी मानना चाहिए.
इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ अनुपम मेहरोत्रा ,डॉ अलका जायसवाल, डॉ लक्ष्मी डॉ ज्योति, हिना जहां व छात्राएं उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर…

1 day ago

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक किशोर गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर बरखेड़ा स्थित गोपी कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की…

1 day ago

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 13 बच्चे घायल

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में न्यू इंग्लैंड की स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा…

2 days ago

रातभर बेखौफ घूमते रहे चोर, 4 घरों में बोला धावा, बाइक-जेवर समेत लाखों का माल पार

  बरखेड़ा। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों भैसाई पर्वतपुर और कोकिला में बीती बुधवार की…

2 days ago

समाजसेवी मोहम्मद अहमद फौजी ने भानु गुट को कहा अलविदा,थामा भाकियू टिकैत का हाथ

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को उस समय मजबूती मिली, जब गरीबों और जरूरतमंदों की…

2 days ago

पीलीभीत: भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से रामा इंटर कॉलेज तक निकली मोटरसाइकिल रैली, 'भारत माता की…

3 days ago