विमलेश कुमार@express views
बरखेड़ा। प्रधान के भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा कोहराम।पिता ने बताया मेरे बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। तथा पत्नी ने लगाया घर बालो पर हत्या का आरोप।क्षेत्र के ग्राम नाबादा महेश के प्रधान धर्मदास के भतीजे गंगाप्रकाश 25 वर्ष ने पंखे पर साड़ी से गले मे फंदा डालकर लटककर जान दे दी।मृतक के पिता राजेन्द्र प्रसाद ने बताया आज सुबह 8 बजे मैंने अपने बड़े बेटे गंगाप्रकाश का कमरा बन्द देखा तो उसको उठाने के लिये दरबाजा खोला तो वह पंखे पर लटकता देख उनकी चीख निकल गयी।देखते ही देखते पूरे परिवार में कोहराम मच गया ।घटना की सूचना थाना बरखेड़ा को तत्काल दे दी गई ।मोके पर पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटना स्थल की जांच करबा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
मृतक के पिता राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मेरा बेटा शराब का आदी हो गया था जिसके चलते बह अक्सर घर मे कलेश करता था। कल रात शराब पीकर नल को तोड़ दिया था।मृतक गंगाप्रकाश की पत्नी पुष्पा देवी ने आरोप लगाया है कि उसके पति की हत्या उसके ससुर व देवर ने की है थाना बरखेड़ा में अपने दो वर्ष की बेटी तथा एक माह के बेटे दोनो बच्चों को लेकर पहुची पुष्पा देवी ने कहा है कि विगत 27 जनवरी को उसके बेटे का जन्म नाबादा महेश हुआ था जिसके नामकरण के खर्चे को लेकर परिवार में झगड़ा शुरू हो गया तथा ससुर एवं देवर ने जान से मारने की धमकी दी जिसके डर से मैं अपने पति के साथ में के मायके धनकुना चली गई पुष्पा देवी ने बताया कि कल रात 8 लगभग मेरे ससुर ने मुझे फोन किया तथा कहा कि तुम्हारा पति झगड़ा कर रहा है इसे समझा लो फोन हैंड फ्री होने के कारण झगड़े में मेरा देवर मेरे पति को डंडे से मारते हुए कह रहा था कि आज इसका काम ही खत्म कर दूंगा इसके बाद मेरे ससुर ब देवर ने मेरे पति की हत्या कर पंखे पर लटका दिया।मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी है।
बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…
बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में पीड़िता की…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…
लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…
बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र के पैनिया रामकिशन गाँव में एक युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया…