Advertisement

Categories: home

पत्नी ने तमंचे से पति (सीए) के सीने में मारी गोली

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात घरेलु विवाद के दौरान एक महिला ने गोली मारकर अपने पति की हत्या कर दी। जिसकी खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया। वहीं पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
दरअसल, जनपद में भुता थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले रामकृष्ण का 40 वर्षीय बेटा नरेंद्र कुमार पेशे से सीए था। जो अपनी पत्नी पूनम और दो बच्चों के साथ शहर के बारादरी थाना क्षेत्र में बीसलपुर रोड स्थित हरुनगला इलाके की सरस्वती विहार कॉलोनी में रहता था। जानकारी के अनुसार सीए नरेंद्र कुमार और पत्नी पूनम कुमारी के बीच पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था।
इस बीच मंगलवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरन मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अवैध असलाह से पति को गोली मारकर दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी पूनम को हिरासत में लेने के साथ ही पंचनामा भरकर पति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
इस घटना को लेकर आरोपी पत्नी पूनम कुमारी ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मार-पीट करता था। जिससे आजिज आकर उसने हत्या की है। वहीं इस घटना को लेकर मृतक नरेंद्र कुमार के पिता का कहना है कि हत्या करने वाली उनकी बहू के चाल-चलन ठीक नहीं थे। इसलिए उनसे अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए वारदात को अंजाम दिया है।

Express views

Recent Posts

कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला,29 अगस्त तक मीट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

पीलीभीत।आगामी पावन सावन माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था, शांति और सांप्रदायिक…

2 hours ago

सीआईएसएफ के नव-नियुक्त जवान मनीष पासवान का भव्य नागरिक अभिनंदन

पूरनपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला बमनपुरी निवासी महेंद्र पासवान के सुपुत्र मनीष पासवान ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल…

2 hours ago

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट,DM व SP ने गौरी शंकर मंदिर और दुग्धेश्वर मंदिर का लिया जायजा

पीलीभीत। ​श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…

16 hours ago

निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

​ बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की…

16 hours ago

डकैती की बड़ी वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई, चार बदमाश गिरफ्तार

बरखेड़ा पीलीभीत। बरखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी वारदात…

16 hours ago

इंस्टाग्राम पर सस्ती बाइक का विज्ञापन देख झांसे में आया युवक, 43.5 हजार रुपये गंवाए

  बरखेड़ा (पीलीभीत)।सोशल मीडिया पर सस्ता वाहन खरीदने का लालच क्षेत्र के एक युवक के…

16 hours ago