बरखेड़ा।व्लाक सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूह एवम एनजीओ के उत्थान हेतु नारी शक्ति बन्दन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल प्रोग्राम का सीधा प्रसारण ब्लॉक बरखेड़ा के सभागार में सम्पन्न हुया।
इस नारी शक्ति बंदन के कार्यक्रम पर क्षेत्र से आयी बहनों को क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गयी योजनाओं में प्रत्येक महिला स्वयं सहायता समूह एवम एन जी ओ को खाता खुलबाते समय 2500 रुपये शुरुआत फंड के लिए दिये जाते हैं फिर 3 महीने बाद 15000 रुपये रिलीफ फंड दिया जाता है तथा 6 महीने बाद 110000 C I F के रूप में दिये जाते है।स्वम् सहायता समूह को 6 महीने बाद CCL के रूप में बैंक से डेढ़ लाख तक लोन मिल जाता है जो बहुत कम ब्याज पर दिया जाता है यह लोन पहली बार मे डेढ़ लाख तक ही दिया जाता है जिसे बाद में बढ़ाया जाएगा जिससे बहने अपने समूह का और अधिक शक्तिशाली बना सके ।
सरकार की प्रथम वरीयता नारी सुरक्षित एवम सशक्तिकरण की है जिसे हर हाल में निभाया जाएगा ।
इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी प्रेम सिंह ,पूर्व चैयरमेन अशोक गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप,महामन्त्री वीरेंद्र शर्मा ग्राम विकास अधिकारी पबन पटेल नंद लाल,विधासभा सयोंजक हरिओम शर्मा मण्डल आई टी सयोंजक राजेश लोधी, प्रधान आलोक गुप्ता सहित क्षेत्र के सैकड़ो महिला समूह प्रमुख एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…