Advertisement

home

तिहरे हत्याकांड में 2 महिलाओं सहित 8 लोगों को फांसी की सजा।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली ।10 साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड में अदालत ने 2 महिलाओं सहित 8 लोगों को सजा सुनाई है। स्पेशल जज फॉस्ट ट्रैक कोर्ट रवि कुमार दिवाकर ने बृहस्पतिवार को सभी दोषियों को सजा सुनाई।

क्या था मामला
सुरेश शर्मा निवासी रविकांत मिश्रा की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें बताया गया था कि वह पीलीभीत में आयकर विभाग के निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। 21 अप्रैल 2014 की सुबह नौ बजे वह अपने घर से पीलीभीत के लिए निकले थे। अगली सुबह फोन पर सूचना मिली थी कि उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। खुद उन्होंने भी कॉल की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वह घर पहुंचे तो मेन गेट के अंदर से बंद था। गैलरी में खिड़की खुली थी और ग्रिल निकला हुआ था। बगल की छत से अंदर जाकर देखा तो उनकी मां की लाश सीढ़ियों के पास पड़ी थी। घर का सामान बिखरा था और अलमारी टूटी हुई थी। बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से उनकी मां पुष्पा देवी, भाई योगेश मिश्रा व भाभी प्रिया की हत्या कर दी थी।

घटना का खुलासा 2 मई 2014 को हुआ था।मुखबिर से सूचना पर बिथरी के उमरिया गांव में नदी के किनारे स्थित डेरों पर पुलिस ने दबिश दी थी। एक व्यक्ति और दो महिलाएं मिलीं। तलाशी में चार चांदी के सिक्के बरामद हुए। पेंट की जेब से एक पर्स मिला। इसमें गुप्ता पौली क्लीनिक का पर्चा मिला जिसमें पुष्पा देवी का नाम ऊपर लिखा था। दूसरे कागज पर आयकर विभाग योगेश मिश्रा लिखा हुआ था। पकड़ी गयी महिलाओं ने अपना नाम नाजिमा उर्फ कल्लो पत्नी हसीन, दूसरी ने हाशिमा पत्नी यासीन बताया था। व्यक्ति ने अपना नाम वाजिद बताया था। पर्स को देखने पर विजय देव मिश्रा ने रोते हुए बताया कि यह मेरे भाई योगेश का है। वाजिद सख्ती से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर घटनाक्रम का खुलासा किया था। वाजिद ने बताया था कि सब्बल के सहारे खिड़की की ग्रिल हटाकर घर में घुसे थे।

इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त वाजिद, हसीन, यासीन उर्फ जीशान, नाजिमा, हाशिमा, राजू वर्मा, समीर उर्फ साहिब उर्फ नफीस, जुल्फास व जहीर उर्फ शंकर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। स्पेशल जज फॉस्ट ट्रैक कोर्ट रवि कुमार दिवाकर ने चार मार्च को सभी नौ अभियुक्तों को दोषी करार दिया। बृहस्पतिवार को उन्हें सजा सुनाई गई। आठ बदमाशों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। लूट का सामान खरीदने वाले सुनार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

Express views

Recent Posts

कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला,29 अगस्त तक मीट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

पीलीभीत।आगामी पावन सावन माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था, शांति और सांप्रदायिक…

2 hours ago

सीआईएसएफ के नव-नियुक्त जवान मनीष पासवान का भव्य नागरिक अभिनंदन

पूरनपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला बमनपुरी निवासी महेंद्र पासवान के सुपुत्र मनीष पासवान ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल…

2 hours ago

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट,DM व SP ने गौरी शंकर मंदिर और दुग्धेश्वर मंदिर का लिया जायजा

पीलीभीत। ​श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…

16 hours ago

निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

​ बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की…

16 hours ago

डकैती की बड़ी वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई, चार बदमाश गिरफ्तार

बरखेड़ा पीलीभीत। बरखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी वारदात…

16 hours ago

इंस्टाग्राम पर सस्ती बाइक का विज्ञापन देख झांसे में आया युवक, 43.5 हजार रुपये गंवाए

  बरखेड़ा (पीलीभीत)।सोशल मीडिया पर सस्ता वाहन खरीदने का लालच क्षेत्र के एक युवक के…

16 hours ago